रायबरेली में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, कानूनगो रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
रायबरेली जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लालगंज तहसील में तैनात कानूनगो गंभीर सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट
रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के रायबरेली जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लालगंज तहसील में तैनात कानूनगो गंभीर सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी कानूनगो को लेकर गुरबख्शगंज थाना पहुंची, जहां उससे पूछताछ के साथ आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार कानूनगो गंभीर सिंह राही ब्लॉक का निवासी है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि आरोपी किस काम के बदले और कितनी रकम की रिश्वत ले रहा था। एंटी करप्शन टीम इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है, वहीं आम जनता में भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई इस सख्त कार्रवाई को लेकर संतोष और भरोसे की भावना देखी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक मामले में जल्द ही एफआईआर दर्ज कर विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है।


