रायबरेली: कच्ची दीवार ढहने से युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल; गांव में पसरा मातम

रायबरेली जनपद के डीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे जालिम मजरे रोखा गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव में स्थित एक कच्ची दीवार अचानक भरभराकर ढह गई.

रायबरेली: कच्ची दीवार ढहने से युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल; गांव में पसरा मातम
Published By- Diwaker Mishra

रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट

रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के रायबरेली जनपद के डीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे जालिम मजरे रोखा गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव में स्थित एक कच्ची दीवार अचानक भरभराकर ढह गई, जिसके नीचे दबकर अरमान पुत्र वल्लन की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के समय अरमान दीवार के पास मौजूद था और किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत मलबा हटाकर अरमान को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही डीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि दीवार काफी पुरानी और जर्जर हालत में थी, जिससे यह हादसा हुआ। अचानक हुए इस हादसे से गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।