लखीमपुर खीरी: चकमार्ग पर भू-माफियाओं का कब्जा, ग्रामीणों ने कार्रवाई के लिए डीएम से लगाई गुहार

उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद के धौरहरा तहसील क्षेत्र से जमीन कब्जे का मामला सामने आया है, जहां ग्राम खरवहिया नंबर-1 के ग्रामीणों ने चकमार्ग पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

लखीमपुर खीरी: चकमार्ग पर भू-माफियाओं का कब्जा, ग्रामीणों ने कार्रवाई के लिए डीएम से लगाई गुहार
Published By- Diwaker Mishra

लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद के धौरहरा तहसील क्षेत्र से जमीन कब्जे का मामला सामने आया है, जहां ग्राम खरवहिया नंबर-1 के ग्रामीणों ने चकमार्ग पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ भू-माफियाओं ने गाटा संख्या 843/0.067 के चकमार्ग पर कब्जा कर रास्ता बाधित कर दिया है, जिससे खेतों तक आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। पीड़ितों ने आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने डीएम से हस्तक्षेप कर चकमार्ग को कब्जामुक्त कराने की मांग की है।