रायबरेली: राहुल-प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

उप्र के रायबरेली कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष किरण देवी ने रायबरेली भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल के खिलाफ थाना डीह में तहरीर दी.

रायबरेली: राहुल-प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग
Published By- Diwaker Mishra

रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट  

रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के रायबरेली कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष किरण देवी ने रायबरेली भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल के खिलाफ थाना डीह में तहरीर देकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के प्रति कथित तौर पर अमर्यादित एवं आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग का आरोप लगाया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक डीह को दिए शिकायती पत्र में किरण देवी ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के लिए जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किया गया, वह न केवल आपत्तिजनक है बल्कि लोकतांत्रिक एवं राजनीतिक परंपराओं के भी खिलाफ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं और उनके खिलाफ की गई कथित टिप्पणी करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत करने वाली है।

कांग्रेस ने इस मामले की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ने पुलिस से मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।