कांग्रेस नेता ने पूर्व विधायक डॉ. तंजीन फातिमा से की शिष्टाचार मुलाकात, स्वास्थ्य के संबंध में ली जानकारी
उप्र के बलरामपुर जनपद के उतरौला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व कांग्रेस नेता हसीब खान ने सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान की धर्मपत्नी एवं पूर्व विधायक डॉ. तंजीन फातिमा से रामपुर स्थित उनके आवास पर एक विशेष शिष्टाचार मुलाकात की।
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/रामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद के उतरौला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व कांग्रेस नेता हसीब खान ने सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान की धर्मपत्नी एवं पूर्व विधायक डॉ. तंजीन फातिमा से रामपुर स्थित उनके आवास पर एक विशेष शिष्टाचार मुलाकात की।
इस मुलाकात के दौरान डॉ. तंजीन फातिमा के स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और उनके शीघ्र एवं पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की। इसके साथ ही उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों से भी मिलकर उनका हालचाल जाना।
मुलाकात करने जाते समय पुलिस ने रामपुर की सीमा पुलिस ने रोकने की काफी कोशिश की और काफी नोंकझोंक भी हुई रोकने का आर्डर मांगने पर जाने दिया गया।
कांग्रेस पार्टी हमेशा से सामाजिक न्याय, जनहित और सद्भाव के विचार के साथ खड़ी रही है। इस तरह की शिष्टाचार मुलाकातें इस बात का प्रतीक हैं कि राजनीतिक और सामाजिक मंचों पर कांग्रेस जन हर सुख-दुख में एक-दूसरे के संबल बने रहेंगे।


