रायबरेली: ससुराल में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

उप्र के रायबरेली जनपद के नसीराबाद थाना क्षेत्र के कुँवरमऊ गांव में ससुराल आए एक दामाद की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

रायबरेली: ससुराल में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
Published By- Diwaker Mishra

रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट  

रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के रायबरेली जनपद के नसीराबाद थाना क्षेत्र के कुँवरमऊ गांव में ससुराल आए एक दामाद की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि किसी घरेलू विवाद के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने डंडों से उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही नसीराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।