अयोध्या: गैलेंट इस्पात कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर का नि:शुल्क हेलमेट वितरण अभियान, सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
उप्र के अयोध्या जिले में भीषण गर्मी के बीच सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए गैलेंट स्टील के डिस्ट्रीब्यूटर व वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञानेश्वर जायसवाल ने नि:शुल्क हेलमेट वितरण महाअभियान चलाया है।
अयोध्या से सुनील कुमार की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जिले में भीषण गर्मी के बीच सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए गैलेंट स्टील के डिस्ट्रीब्यूटर व वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञानेश्वर जायसवाल ने नि:शुल्क हेलमेट वितरण महाअभियान चलाया है। इस पहल का उद्देश्य लोगों को गर्मी से बचाव के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
शहर के प्रमुख चौराहों- बूथ नंबर चार, टेढ़ी बाजार,चौक, देवकाली बाईपास, नाका, रिकाबगंज और सहादतगंज चौराहे- पर हजारों हेलमेट वितरित किए जा चुके हैं। अभियान के दौरान लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनकर सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
ज्ञानेश्वर जायसवाल ने बताया कि यह अभियान पिछले कई सप्ताह से लगातार चल रहा है,और आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गैलेंट कंपनी न केवल स्टील उत्पादन में अग्रणी है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए जनहित के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है।
ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से चल रहा यह अभियान अयोध्या में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है, जो आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सराहनीय प्रयास है।

Janmat News 
