बहराइच पहुंचे राजपाल कश्पय ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- निषाद व पिछड़ों का हक छीन रही है भाजपा

समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्पय उप्र के बहराइच जनपद पहुंचे। राजपाल कश्यप का जनपद आगमन निषाद जयंती को लेकर हुआ है।

बहराइच पहुंचे राजपाल कश्पय ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- निषाद व पिछड़ों का हक छीन रही है भाजपा
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्पय उप्र के बहराइच जनपद पहुंचे। राजपाल कश्यप का जनपद आगमन निषाद जयंती को लेकर हुआ है।

बहराइच कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित उत्तमनगर में हुए इस कार्यक्रम में PDA गोष्टी और सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम हुआ।

उत्तमनगर में पहुंचकर सभा को संबोधित करते हुए राजपाल कश्यप ने कहा भाजपा ने सबको ठगने का काम किया। उन्होंने भाजपा निषाद और पिछड़ों का हक छीन रही है। 2027 में सपा सरकार बनने पर सबको उनका हक मिलेगा।