रणबीर कपूर के नए अंदाज़ ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका, फैंस बोले- ‘बचपन लौट आया’
रणबीर कपूर एक बार फिर अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उनका नया अंदाज़ इतना बदला हुआ है कि फैंस उन्हें देखकर चौंक गए हैं।....

Filmy News:बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर हमेशा अपनी फिल्मों और स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों वह कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, लेकिन इस बार उनका बदला हुआ लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में रणबीर को पैपराजी के साथ पोज़ देते हुए देखा गया, जहां उनका बिल्कुल नया अंदाज़ देखने को मिला।
रणबीर अब क्लीन शेव में नजर आ रहे हैं, साथ ही उन्होंने अपने बाल भी काफी छोटे करवा लिए हैं। यह बदला हुआ लुक फैंस को काफी आकर्षक लग रहा है। कई यूजर्स ने अनुमान लगाया है कि यह लुक उनकी किसी आने वाली फिल्म का हिस्सा हो सकता है।
एक यूजर ने कमेंट किया, “अब तो ये कॉलेज बॉय लग रहे हैं।” वहीं एक अन्य ने लिखा, “एनिमल से सीधे बर्फी मोड में आ गए हैं रणबीर!”
इस लुक को लेकर फैंस की राय बंटी हुई है—कुछ को यह नया लुक बेहद पसंद आ रहा है, जबकि कुछ लोग उनके बीयर्ड वाले लुक को मिस कर रहे हैं।
आने वाली फिल्में
रणबीर कपूर इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी दिखाई देंगे। इसके अलावा वे नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ में भी लीड रोल निभा रहे हैं। वहीं, एनिमल पार्क को लेकर भी वो खासे व्यस्त हैं।