चंदौली में नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा, हाइवा व ट्रक की टक्टर में चालक घायल
उप्र के चंदौली जनपद में नेशनल हाईवे-19 पर भीषण सड़क हादसा होने की खबर है। अनियंत्रित हाइवा ने आगे चल रही ट्रक में जोरदार टक्टर मारी।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में नेशनल हाईवे-19 पर भीषण सड़क हादसा होने की खबर है। अनियंत्रित हाइवा ने आगे चल रही ट्रक में जोरदार टक्टर मारी। इस टक्कर से हाइवा का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हाइवा का चालक केबिन में ही फंस गया, मौके पर अफरातफरी मच गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से एक घंटे चले रेस्क्यू में क्रेन से केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला गया।
घायल चालक जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। गनीमत रही कि कोई मौत नहीं हुई। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। घटना सदर थाना क्षेत्र चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन के समीप हाइवे की है.

Janmat News 
