कन्नौज: कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस व कांवड़ियों में नोकझोंक, मंदिर तक डीजे ले जाने को लेकर हुआ विवाद
उप्र के कन्नौज जनपद में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस व कांवड़ियों में नोकझोंक होने की खबर सामने आ रही है। मंदिर तक डीजे ले जाने को लेकर पुलिस व कांवड़ियों के बीच विवाद हुआ। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के बोर्डिंग ग्राउंड का है।
कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट
कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस व कांवड़ियों में नोकझोंक होने की खबर सामने आ रही है। मंदिर तक डीजे ले जाने को लेकर पुलिस व कांवड़ियों के बीच विवाद हुआ। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के बोर्डिंग ग्राउंड का है।
जानकारी के अनुसार विवाद के बाद सड़क पर बैठकर कांवड़ियों ने विरोध किया। पुलिस पर साथी की पिटाई का आरोप लगाकर कांवड़ियों ने नारेबाजी की। सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह पर कार्यवाही को लेकर कांवड़िये अड़ गए।
विवाद को लेकर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह बोले ईश्वर इस बात का साक्षी है अगर मैंने किसी कांवड़िया का अपमान किया हो तो मै कोढ़ी हो जाऊ और ईश्वर इसका न्याय करेगा। अगर मेरी वजह से आप लोगो को ठेस पहुंची है तो मै रिजाइन करता हूँ, सस्पेंसन नहीं।
एडीएम ने मौके पर पहुंचकर काँवड़ियों को शांत किया। कहा पूरे प्रकरण की जांच होगी। दोषी पर कार्यवाही की जाएगी। मारपीट के आरोप को एडीएम ने गलत बताया, कहा कि थोड़ी बहुत धक्का मुक्की हुई।







