अमेठी में चला सड़क सुरक्षा अभियान, 140 वाहनों का चालान, ₹1.70 लाख का जुर्माना वसूला

पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए लोगों को सावधानी बरतने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान बैनर, पोस्टर, पंपलेट और हैंडबिल के माध्यम से जनजागरूकता फैलाई गई, साथ ही वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए।

अमेठी में चला सड़क सुरक्षा अभियान, 140 वाहनों का चालान, ₹1.70 लाख का जुर्माना वसूला
REPORTED BY - RAM MISHRA, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

अमेठी/जनमत न्यूज। जिले में रविवार को यातायात जागरूकता माह नवंबर के दूसरे दिन यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान थाना क्षेत्र रामगंज अंतर्गत त्रिसुण्डी में पुलिस टीम ने आमजनमानस और वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया।

अभियान के तहत पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए लोगों को सावधानी बरतने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान बैनर, पोस्टर, पंपलेट और हैंडबिल के माध्यम से जनजागरूकता फैलाई गई, साथ ही वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए।

इसके अलावा पुलिस ने ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने, अवैध पार्किंग, तेज रफ्तार और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस ने इस दौरान कुल 140 वाहनों का चालान किया और ₹1,70,000 का जुर्माना वसूला। पुलिस ने चेतावनी दी कि आगे भी इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।