उर्मिला सनावर को उत्तराखंड पुलिस ने हिरासत में लिया, कार्रवाई को लेकर सहारनपुर में चर्चा

उत्तराखंड की अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो और कथित वीआईपी के नाम को लेकर चर्चा में आईं उर्मिला सनावर को उत्तराखंड पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है।

उर्मिला सनावर को उत्तराखंड पुलिस ने हिरासत में लिया, कार्रवाई को लेकर सहारनपुर में चर्चा
Published By- Diwaker Mishra

सहारनपुर से अनिल वर्मा/मोहन कश्यप की रिपोर्ट 

सहारनपुर/जनमत न्यूज़। उत्तराखंड की अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो और कथित वीआईपी के नाम को लेकर चर्चा में आईं उर्मिला सनावर को उत्तराखंड पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है।

बताया जा रहा है कि सीबीआई कोर्ट में उनकी प्रस्तावित पेशी से ठीक एक दिन पहले यह कार्रवाई की गई। इस घटनाक्रम को लेकर उप्र के सहारनपुर जनपद में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

दरअसल, उर्मिला सनावर को कोर्ट में नार्को टेस्ट के संबंध में अपनी सहमति या असहमति दर्ज करानी थी। ऐसे में पेशी से ठीक पहले हिरासत में लिए जाने की खबर के बाद कार्रवाई के समय और इसके पीछे के कारणों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।