पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार, अवैध हथियार और लूटी गई रकम बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, 3500 रुपये नकद और एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट —
एटा/जनमत न्यूज। एटा जिले में जैथरा और जसरथपुर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, नकदी और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है।
जानकारी के अनुसार जैथरा थाना क्षेत्र के धरौली रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख दोनों भागने लगे। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश अरमान पुत्र महबूब निवासी देवराई थाना कुरावली जनपद मैनपुरी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया, जबकि उसके साथी शकील पुत्र गुलाब निवासी देवराई थाना कुरावली जनपद मैनपुरी को थोड़ी दूरी पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अरमान को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, 3500 रुपये नकद और एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
पूछताछ में घायल बदमाश अरमान ने खुलासा किया कि उसने अपने साथी रफीक के साथ मिलकर थाना जसरथपुर क्षेत्र में एक महिला के कुंडल छीने थे। इस संबंध में थाना जसरथपुर में मुकदमा भी दर्ज है। इसके अलावा उसने थाना जैथरा क्षेत्र में एक महिला से मारपीट कर बैग लूटने के प्रयास की वारदात भी स्वीकार की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
पुलिस अब फरार तीसरे आरोपी रफीक की तलाश में जुटी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस संयुक्त कार्रवाई में थानाध्यक्ष जैथरा रितेश ठाकुर, थानाध्यक्ष जसरथपुर विजय सिंह तथा प्रभारी स्वाट टीम श्रवण कुमार निगम अपनी-अपनी टीमों के साथ शामिल रहे।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 13
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.