रायबरेली: SIR में बड़ी चूक, 2003 का रिकॉर्ड देने वालों को भी जारी हुआ नोटिस
उप्र के रायबरेली जनपद में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है।
रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट
रायबरेली/ जनमत न्यूज़। उप्र के रायबरेली जनपद में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि जिन लोगों ने वर्ष 2003 से संबंधित वैध दस्तावेज और रिकॉर्ड उपलब्ध कराए हैं, उन्हें भी नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार यह गड़बड़ी बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को सही और पूर्ण प्रशिक्षण न मिलने के कारण हुई है। कई मामलों में BLO द्वारा गलत इंट्री किए जाने से पात्र नागरिकों को अनावश्यक रूप से नोटिस थमा दिए गए, जिससे लोगों में आक्रोश और भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
प्रशासन की इस चूक का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। नोटिस मिलने के बाद लोग बार-बार BLO और तहसील कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, जबकि उनके पास पहले से सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद हैं।
मतदाता सूची जैसे संवेदनशील कार्य में इस तरह की लापरवाही ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने मांग की है कि गलत नोटिसों को तत्काल निरस्त किया जाए और जिम्मेदार कर्मचारियों को उचित प्रशिक्षण देकर ऐसी गलतियों की पुनरावृत्ति रोकी जाए।

Janmat News 
