फतेहपुर में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 मुकदमे दर्ज; 7 अभियुक्त भेजे गए जेल

उप्र के फतेहपुर जनपद में जघन्य अपराधों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। जिले में संगठित अपराध पर लगाम कसने के लिए गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

फतेहपुर में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 मुकदमे दर्ज; 7 अभियुक्त भेजे गए जेल
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में जघन्य अपराधों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। जिले में संगठित अपराध पर लगाम कसने के लिए गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जिला मजिस्ट्रेट की मंजूरी के बाद अलग-अलग थानों में कुल 6 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में 24 आरोपियों को नामजद किया गया है। पुलिस की कार्रवाई यहीं नहीं रुकी इनमें से 6 से 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि कई आरोपी पहले से ही अलग-अलग मामलों में जेल में बंद हैं।

फतेहपुर पुलिस का साफ कहना है कि बाकी बचे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जल्द ही इनाम घोषित किया जाएगा ताकि कोई भी अपराधी कानून से बच न सके।

कुल मिलाकर पुलिस का ये अभियान साफ संकेत दे रहा है कि जिले में संगठित अपराध करने वालों पर अब सख्ती और तेज होने वाली है और अपराधियों के लिए फतेहपुर में अब बच निकलना आसान नहीं होगा।