सीतापुर: महिलाओं को 33 फ़ीसदी आरक्षण, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा दे रही जोर
उप्र के सीतापुर जनपद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) को लेकर आज निजी गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट
सीतापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सीतापुर जनपद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) को लेकर आज निजी गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
इस संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 देश की लोकतांत्रिक यात्रा में एक ऐतिहासिक फैसला है।
उन्होंने बताया कि इस कानून के तहत संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा, जिससे उनकी भागीदारी और सशक्तिकरण सुनिश्चित होगा।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से राष्ट्र निर्माण अधिक संवेदनशील और समावेशी बनेगा। यह कानून महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में मजबूत भूमिका देने की दिशा में अहम कदम है। यह भारतीय जनता पार्टी का विजन है।
इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री पटेल रेखा वर्मा महिला मोर्चा के अध्यक्ष कंचन प्रभा पांडे सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Janmat News 
