नंदनी डिग्री कॉलेज में राष्ट्र कथा महोत्सव की धूम, बृज भूषण शरण सिंह के जन्मदिन पर हो रहा आयोजन
पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर भव्य राष्ट्र कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सद्गुरु रितेश्वर महाराज के मुखारविंद से राष्ट्र कथा की अमृतवर्षा हो रही है,
अयोध्या से आजम खान की रिपोर्ट —
अयोध्या/जनमत न्यूज। नवाबगंज क्षेत्र स्थित नंदनी डिग्री कॉलेज में पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर भव्य राष्ट्र कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सद्गुरु रितेश्वर महाराज के मुखारविंद से राष्ट्र कथा की अमृतवर्षा हो रही है, जिसे सुनने के लिए देशभर से श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। यह राष्ट्र कथा महोत्सव 1 जनवरी से प्रारंभ हुआ है और 8 जनवरी को संपन्न होगा। इसी दिन पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह का जन्मदिन भी है, जिसके उपलक्ष्य में यह विशेष आयोजन किया गया है।
राष्ट्र कथा महोत्सव में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण कर रहे हैं। आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है। कथा के माध्यम से राष्ट्र, संस्कृति, सनातन परंपरा और सामाजिक मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला जा रहा है, जिससे श्रोतागण भावविभोर नजर आ रहे हैं। इस राष्ट्र कथा को सुनने के लिए भारत के विभिन्न राज्यों से लोग नंदनी नगर पहुंच रहे हैं।
इसी क्रम में मुंबई के प्रसिद्ध उद्योगपति विशाल पांडेय भी अपने दर्जनों साथियों के साथ नंदनी नगर पहुंचे और सद्गुरु रितेश्वर महाराज की राष्ट्र कथा का श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कथाएं तो अनेक होती हैं, लेकिन राष्ट्र कथा पहली बार सुनने का अवसर मिला है। यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि वे सद्गुरु रितेश्वर महाराज के शिष्य हैं और उनसे लंबे समय से जुड़े हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में वे मुंबई में भी राष्ट्र कथा का आयोजन कराएंगे।
उद्योगपति विशाल पांडेय ने कहा कि अयोध्या आकर रामलला के दर्शन करने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिससे वे अत्यंत प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि यह भी एक विशेष संयोग है कि सद्गुरु रितेश्वर महाराज का जन्मदिन 5 जनवरी को और पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह का जन्मदिन 8 जनवरी को है। दोनों जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाए जा रहे हैं। उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं और बधाई दीं।

Janmat News 
