मथुरा में रफ्तार का कहर, दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत; दो घायल

उप्र के हरदोई जनपद में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

मथुरा में रफ्तार का कहर, दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत; दो घायल
Published By- Diwaker Mishra

मथुरा से सैयद जाहिद की रिपोर्ट 

मथुरा/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जनपद में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

पहला हादसा थाना मगोर्रा क्षेत्र के अंतर्गत भरतपुर रोड स्थित जाजमपट्टी के समीप हुआ, जहाँ दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में पश्चिम बंगाल निवासी 19 वर्षीय परिचालक शुभा पोहिया पुत्र जगन पोहिया की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं दूसरी घटना थाना मांट क्षेत्र में मांट-सुरीर रोड स्थित भद्रवन नायरा पेट्रोल पंप के सामने हुई। यहाँ एक अज्ञात तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सुरीर के गांव जरारा निवासी 25 वर्षीय गजेंद्र, ललित और एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मृतक गजेंद्र वृंदावन में मोमोज की ठेली लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।फिलहाल ललित और किशोर का अस्पताल में इलाज जारी है, वहीं पुलिस अज्ञात पिकअप चालक की तलाश में जुटी है।