सीतापुर: NHM संविदा कर्मचारियों का CMO कार्यालय में धरना-प्रदर्शन, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज की बुलंद

खबर यूपी के जनपद सीतापुर से है जहा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया।

सीतापुर: NHM संविदा कर्मचारियों का CMO कार्यालय में धरना-प्रदर्शन, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज की बुलंद
Published By- Diwaker Mishra

सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट

सीतापुर/जनमत न्यूज़। खबर यूपी के जनपद सीतापुर से है जहा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया।

कर्मचारियों ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। धरने के दौरान कर्मचारियों का कहना है कि अब तक कोई भी उच्चाधिकारी मौके पर बातचीत करने नहीं पहुंचा और न ही उनकी मांगों को लेकर कोई आश्वासन दिया गया है।

वहीं संघ के जिला महामंत्री विनायक अवस्थी ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन, HRA, EPF, कैशलेस स्वास्थ्य बीमा और सेवा सुरक्षा समेत अन्य मांगें शामिल हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं पर सुनवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।