फिरोजाबाद: दो सड़क हादसे में गई दो युवकों की जान, दो युवक गंभीर रूप से घायल
उप्र के फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग दो सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
फिरोजाबाद से विमल कुमार सिंह की रिपोर्ट
फिरोजाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग दो सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
तीन बाइक सवार ईद के कपड़े लेकर गांव जा रहे थे। उसी समय किसी अज्ञात वाहन के रौंदने से युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बता दे कि शिकोहाबाद से ईद के कपड़े लेकर सिरसागंज अपने गांव की तरफ जा रहे बाइक सवार युवकों को नौशहरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे दो युवकों की मौत हो गई। वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
इधर दूसरे सड़क के हादसे के दौरान शिकोहाबाद के तहसील तिराहे पर युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल अवस्था में युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती में कराया गंभीर अवस्था होने पर उसे फिरोजाबाद के जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Janmat News 
