मुजफ्फरनगर: NHM संविदा कर्मचारियों का धरना शुरू, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने का दावा
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) संविदा कर्मचारी संगठन के आह्वान पर गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने धरना शुरू कर दिया।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) संविदा कर्मचारी संगठन के आह्वान पर गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने धरना शुरू कर दिया।
धरने में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों से पहुंचे सैकड़ों संविदा कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।
धरने को समर्थन देते हुए राजकीय नर्सिंग ऑफिसर संगठन की अध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि उनका संगठन पूरी तरह से एनएचएम संविदा कर्मचारियों के साथ खड़ा है।
वहीं आशा संगठन की जिलाध्यक्ष निर्मला चौधरी ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि एनएचएम संविदा कर्मचारी पिछले 15-15 वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने नियमितीकरण और वेतन वृद्धि की मांग को जायज बताते हुए कर्मचारियों के साथ खड़े रहने की बात कही।
डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने कहा कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगें जायज हैं और शासन को इन पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर फार्मासिस्ट संगठन भी संविदा कर्मचारियों के आंदोलन में शामिल होगा।
मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पाकेश कुमार ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाना चाहिए।
एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने धरने का संचालन किया। संगठन की ओर से आरोप लगाया गया कि पिछले करीब 15 दिनों से मांगों को लेकर ज्ञापन दिए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी सुनवाई नहीं हुई। इसी कारण कर्मचारियों को धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा।
धरने में जिला महिला चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय पुरुष, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत बड़ी संख्या में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल रहे।
इस दौरान डॉ. फैसल सिद्दीकी, डॉ. राकेश बंसल, डॉ. शमशेर, तंजीम, सचिन कुमार, गौरव चौधरी, डॉ. रमन, डॉ. प्रीति गर्ग, डॉ. बलजीत कौर, अविनाश भारद्वाज, हसरत अली, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. इंदू कटारिया, मदन कुमार, संध्या शर्मा,
शोभित, ओम कुमार, संदीप धीमान, अतुल भारद्वाज, डॉ. बबीता, डॉ. इफ्तिखार अहमद, अंकित कुमार, संजय कुमार, राकेश कुमार, रवि धीमान, डिम्पल, देवेंद्र कुमार, अश्वनी कुमार, प्रवीण पाल, डॉ. सुदेश वर्मा, डॉ. सुधा,
अरविंद बालियान, मणीकांत त्यागी, डॉ. आमिर, रोहित एलटी, जुनैद, सानतनु सोम, विपिन कुमार एलटी, रूचिर एसटीएलएस, विपुल कुमार, आकाश, छाया, गौरव कुमार, रिजवान, अनुज कुमार, नीलम त्यागी, अमर दीप, अंगद प्रसाद, मोहित कुमार, रोबिन शर्मा, अरुण मावी, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। संगठन ने स्पष्ट किया कि मांगों पर ठोस निर्णय होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।



