बरेली: दबंगों ने बाइक सवार युवकों को बेरहमी से पीटा, पुलिस हिरासत में तीन हमलावर

उप्र के बरेली के जनपद के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मोहनिया ग्राम के दो पक्षों में संघर्ष छिड़ने की खबर सामने आ रही है। मोहनिया ग्राम निवासी पारुल यादव और सुशील पर दूसरे समुदाय के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।

बरेली: दबंगों ने बाइक सवार युवकों को बेरहमी से पीटा, पुलिस हिरासत में तीन हमलावर
Published By- Diwaker Mishra

बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट

बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली के जनपद के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मोहनिया ग्राम के दो पक्षों में संघर्ष छिड़ने की खबर सामने आ रही है। मोहनिया ग्राम निवासी पारुल यादव और सुशील पर दूसरे समुदाय के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।

इस संघर्ष में पहले बाइक सवार युवकों की बाइक में टक्कर मारी गई। फिर एक दर्जन दबंगों ने बेरहमी से पीटा। मुंह में डंडा डालकर गर्दन को पैर से दबाया।

मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दबंगों के चंगुल से दोनों युवकों को बचाया। पुलिस ने मौके से 3 हमलावरों को हिरासत में ले लिया है। मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।