हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक डंपर में घुसा, केबिन में फंसा चालक; पुलिस और फायर ब्रिगेड ने शुरू किया रेस्क्यू
हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में ही फंस गया। उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम केबिन को काटकर चालक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
औरैया से अरूण बाजपेयी की रिपोर्ट —
औरैया/जनमत न्यूज। औरैया जिले में इटावा-कानपुर हाइवे पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार ट्रक आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा घुसा। हादसे में ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस और राहत टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से फंसे हुए चालक को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में ही फंस गया। उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम केबिन को काटकर चालक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
घटना के कारण कुछ समय के लिए हाइवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस द्वारा यातायात को सुचारु रूप से संचालित कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है तथा चालक को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

Janmat News 