फर्रुखाबाद में पुलिस का इकबाल हो रहा खत्म, कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर दबंगों ने मचाया उत्पात
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में पुलिस का इकबाल खत्म हो रहा है। दबंगों में पुलिस का खौफ नहीं दिखाई दे रहा है।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में पुलिस का इकबाल खत्म हो रहा है। दबंगों में पुलिस का खौफ नहीं दिखाई दे रहा है।
दुकानदार से दबंगों ने एक सिगरेट को लेकर बीच रोड भरे बाजार तांडव किया। दबंगों ने दुकानदार को बीच सड़क पर गिराकर डंडों चप्पलों से पीटा।
दबंगों का बीच सड़क पर गिराकर पीटने का वीडियो अब वायरल हो रहा है। दबंगों ने दुकानदार का सामान सड़क पर उठाकर फेंक दिया। दुकानदार चिल्ला चिल्ला कर मदद मांगता रहा लेकिन दबंगों के डर से कोई मदद करने आगे नहीं आया।
दबंग दुकानदार को सड़क पर गिरा गिरकर पीटते रहे और भीड़ तमाशबीन बनी रही। दबंगों के आगे तमाशबीन पब्लिक बेबस दिखी। मामला कोतवाली फतेहगढ़ के चंद कदम की दूरी का है।



