US-ईरान संघर्ष विराम की उम्मीद से शेयर बाजार मजबूत, सेंसेक्स 1600 अंक उछला; सोने-चांदी की कीमतों में भी तेजी
अमेरिका-ईरान के बीच संघर्ष विराम की उम्मीद से आज बुधवार को शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला। मंगलवार को शेयर बाजार में जोरदार मजबूती आई थी।
नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। अमेरिका-ईरान के बीच संघर्ष विराम की उम्मीद से आज बुधवार को शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला। मंगलवार को शेयर बाजार में जोरदार मजबूती आई थी। उसके बाद बुधवार को सुबह गिफ्ट निफ्टी भी भारतीय शेयर बाजार में तेज शुरुआत का संकेत दे रहा था।
सेंसेक्स 584 अंक उछलकर 74,652.01 पर और निफ्टी करीब 152 अंकों की तेजी के साथ 23,064.40 पर खुला है। हालांकि बुधवार को भारतीय रुपया मंगलवार के 93.87 के बंद भाव के मुकाबले 93.95 प्रति डॉलर पर कमजोरी के साथ खुला।
सुबह निफ्टी पर सबसे अधिक बढ़त बनाने वाले शेयरों में श्रीराम फाइनेंस, M&M, SBI, टाइटन कंपनी और TMPV शामिल हैं, जबकि नुकसान उठाने वालों में टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, HCL टेक, पावर ग्रिड कॉर्प और ONGC शामिल हैं।
दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बुलियन कीमतों में तेजी के बाद बुधवार को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल के साथ शुरुआत हुई। अप्रैल वायदा का एमसीएक्स सोने का भाव पिछले बंद भाव ₹1,42,195 के मुकाबले 3% बढ़कर ₹1,46,460 प्रति 10 ग्राम पर खुला।
मई वायदा अनुबंधों के लिए एमसीएक्स चांदी का भाव पिछले बंद भाव ₹2,23,941 के मुकाबले 4% बढ़कर ₹2,32,898 प्रति किलोग्राम पर खुला।

Janmat News 
