औरैया: बच्चे को ICU में भर्ती कर रुपये वसूलने का आरोप निराधार, जिला उपभोक्ता आयोग ने परिवाद किया खारिज

उप्र के औरैया जनपद में बच्चे को ICU में भर्ती कर 25 हजार रुपये वसूलने का आरोप निराधार पाया गया। जिला उपभोक्ता आयोग ने परिवाद खारिज कर दिया।

औरैया: बच्चे को ICU में भर्ती कर रुपये वसूलने का आरोप निराधार, जिला उपभोक्ता आयोग ने परिवाद किया खारिज
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट 

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में बच्चे को ICU में भर्ती कर 25 हजार रुपये वसूलने का आरोप निराधार पाया गया। जिला उपभोक्ता आयोग ने परिवाद खारिज कर दिया।

बता दें कि मोहित वाजपेई ने अधिवक्ता संजीव पांडेय के माध्यम से परिवाद दाखिल किया था। चिकित्सकीय अभिलेखों और अस्पताल के दस्तावेजों को परिवाद का आधार बनाया गया था।

समय से पहले जन्मे बच्चे की गंभीर हालत को भर्ती का आधार माना गया। शिकायतकर्ता को भविष्य में झूठी शिकायत न करने की चेतावनी दी गई। जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष जगन्नाथ मिश्रा ने यह फैसला सुनाया।