फतेहपुर में दिल्ली की तर्ज पर छात्र आंदोलन, अव्यवस्थाओं के खिलाफ तख्तियाँ लेकर विद्यालय गेट पर प्रदर्शन

उप्र के फतेहपुर जनपद में दिल्ली की तर्ज पर छात्रों का बड़ा आंदोलन देखने को मिला है। जनपद के किशनपुर कस्बे स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं विद्यालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ सड़क पर उतर आए।

फतेहपुर में दिल्ली की तर्ज पर छात्र आंदोलन, अव्यवस्थाओं के खिलाफ तख्तियाँ लेकर विद्यालय गेट पर प्रदर्शन
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में दिल्ली की तर्ज पर छात्रों का बड़ा आंदोलन देखने को मिला है। जनपद के किशनपुर कस्बे स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं विद्यालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ सड़क पर उतर आए। हाथों में तख्तियां और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीरें लेकर छात्रों ने विद्यालय गेट के बाहर जमकर प्रदर्शन किया।

छात्रों ने विद्यालय में बिजली, पेयजल, पंखों की व्यवस्था, बेहतर शिक्षा प्रणाली और विद्यालय प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, तहसील प्रशासन और जिला विद्यालय निरीक्षक मौके पर पहुंचे।

काफी देर तक चले हंगामे के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्रों से बातचीत कर उनकी मांगों को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। फिलहाल पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।