अयोध्या में राष्ट्र कल्याण के लिए किया गया सुंदरकांड पाठ का आयोजन, पीएम मोदी के दीर्घायु की कामना

उप्र के अयोध्या जनपद शारदीय नवरात्रि के अवसर पर अयोध्या के पूरा बाजार क्षेत्र अंतर्गत सिरसिडा गांव में भाजपा नेता विनोद जायसवाल के नेतृत्व में राष्ट्र कल्याण सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।

अयोध्या में राष्ट्र कल्याण के लिए किया गया सुंदरकांड पाठ का आयोजन, पीएम मोदी के दीर्घायु की कामना
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट  

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर अयोध्या के पूरा बाजार क्षेत्र अंतर्गत सिरसिडा गांव में भाजपा नेता विनोद जायसवाल के नेतृत्व में राष्ट्र कल्याण सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।

इस दौरान देश की खुशहाली, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रसेवा के लिए शक्ति और सामर्थ्य प्रदान करने तथा उनकी दीर्घायु के लिए विशेष प्रार्थना की गई।

विनोद जायसवाल ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, सकारात्मकता और एकता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के अंत में हनुमान जी से सिरसिडा गांव सहित पूरे देश में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की गई।