राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.5 लाख मामलों का लक्ष्य, राजस्व मामलों पर विशेष ध्यान !
प्रतापगढ़ के जिला न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जिला जज सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने इसका शुभारंभ किया। इस बार............
प्रतापगढ़ से जनमत न्यूज़ :- प्रतापगढ़ के जिला न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जिला जज सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने इसका शुभारंभ किया। इस बार लोक अदालत में 1.5 लाख मामलों के निस्तारण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला जज ने कहा कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लोगों को त्वरित न्याय प्रदान करना है।
उन्होंने राजस्व से जुड़े मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। पिछली राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.15 लाख से अधिक मामलों का निस्तारण किया गया था। इस दौरान जिला जज ने जिला जेल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कैदियों द्वारा आंवले से बनाए गए उत्पादों की सराहना की। त्रिपाठी ने बताया कि ये उत्पाद प्रतापगढ़ के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में भी लोकप्रिय हो रहे हैं। कैदियों को नई दिशा देने के लिए नियमित रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Janmat News 
