प्रतापगढ़ श्री रामलीला समिति ने निकाली भव्य शिव बारात, भक्तगणों ने जगह-जगह की बारातियों की आरती

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद की श्री रामलीला समिति द्वारा शिव बारात गोपाल मंदिर से आज 3:00 बजे निकाली गई।

प्रतापगढ़ श्री रामलीला समिति ने निकाली भव्य शिव बारात, भक्तगणों ने जगह-जगह की बारातियों की आरती
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट  

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद की श्री रामलीला समिति द्वारा शिव बारात गोपाल मंदिर से आज 3:00 बजे निकाली गई। शोभा यात्रा में भगवान भूत भावन भोले नाथ की आरती संरक्षक रोशनलाल उमरवैश्य, रवि अग्रवाल, श्याम शंकर सिंह, अध्यक्ष संजय खंडेलवाल, संयोजक दिनेश प्रताप सिंह दिन्नू, मंत्री विपिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनीश गुप्ता ने आरती कर बारात का शुभारंभ किया।

बारात में भूत, प्रेत, लूले, लंगड़े, हाथी घोड़े, देवतागण, राजा, महाराजा और नगरवासी भगवान शिव के बाराती बने। बारात शोभायात्रा गोपाल मंदिर से चलकर भरत चौक होते हुए भगवा चुंगी से वापस चौक होते हुए चिलबिला हनुमान मंदिर से वापस चिलबिला स्टेशन चौराहे पर भगवान शिव माता पार्वती का विवाह हाइड्रोलिक मंच द्वारा देर रात को संपन्न कराया जाएगा।

भगवान भोले नाथ की बारात में जगह-जगह भक्तगणों ने आरती उतार कर बारातियों के लिए जलपान आदि की व्यवस्था कर रखी थी। बारात में महिलाओं की टीम नाचते-गाते बारात की शोभा बढ़ा रही थी। हजारों की संख्या में भगवान भोलेनाथ के बाराती बने शोभायात्रा में चल रहे थे।

जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पूरी सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था बहुत ही अच्छी थी श्री रामलीला समिति ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का बहुत-बहुत आभार ज्ञापन किया।

भगवान भोलेनाथ के विवाह में अतिथिगण के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, विभाग प्रचारक ओमप्रकाश, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, विशाल विक्रम सिंह, संजय पांडे वरिष्ठ नेता सपा, संरक्षक जय नारायण अग्रवाल,

सुरेश अग्रवाल, प्रवीण कृष्णा जिला प्रचारक, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि राय साहब, ओमप्रकाश त्रिपाठी पूर्व जिला अध्यक्ष, हरिओम मिश्रा पूर्व जिला अध्यक्ष, विनय प्रताप सिंह बब्बू, राजीव प्रताप सिंह नंदन, दिनेश कुमार गुप्ता, श्याम जी जायसवाल आदि अतिथिगण हैं।

महिला टीम में अर्चना खंडेलवाल, बिना केसरवानी, अर्चना गुप्ता, वंदना गुप्ता, पूनम गुप्ता, श्वेता जायसवाल, खुशी गुप्ता आदि मातृ शक्तियां बारात में शामिल होकर बारात की शोभा बढ़ा रही थी।

बारात में शामिल परमानंद मिश्रा, महावीर पाल सदर मंडल अध्यक्ष,संरक्षक श्याम शंकर सिंह, रोशनलाल उमरवैश्य, अध्यक्ष संजय खंडेलवाल, संयोजक दिनेश सिंह दिन्नू, मंत्री विपिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता,

राजेश उमरवैश्य, संजय जैन, दीपेश एडवोकेट, प्रहलाद खंडेलवाल, धर्मेंद्र चौरसिया, राजू शर्मा, संतोष कुमार, अभिषेक गौतम, छेदीलाल, देवानंद, विवेक यादव, वेंकटेश अग्रवाल,

गंगू शर्मा, पंकज शुक्ला, शिवम खंडेलवाल, अवनीश, रोहित, तेजस गुप्ता, बंटी नेता, विष्णु सोनी, नंदू ,अभिषेक कश्यप, मारुत सोनी, सारसद सिंह, राहुल सोनी आदि सैकड़ो की संख्या में राम भक्त उपस्थित रहे।