प्रतापगढ़ की उदयपुर पुलिस ने गैर-जमानतीय वारंट के अभियुक्त को किया गिरफ्तार

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उदयपुर पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

प्रतापगढ़ की उदयपुर पुलिस ने गैर-जमानतीय वारंट के अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उदयपुर पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को ग्राम कुम्भी आइमा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू वर्मा उर्फ गणेश (31) पुत्र परमेश्वर प्रसाद वर्मा, निवासी भवानी सिंह का पुरवा कुम्भीआईमा, थाना उदयपुर, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध सेशन ट्रायल संख्या 45/2017, राज्य बनाम संतोष कुमार सिंह आदि से संबंधित गैर-जमानतीय वारंट जारी था। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अमित द्विवेदी तथा कांस्टेबल जीयन कुमार शामिल रहे।