औरैया के अजीतमल क्षेत्र में बड़ा हादसा, कच्ची दीवार टीन शेड पर गिरने से पांच लोग घायल

उप्र के औरैया जनपद के अजीतमल के छीतापुर गांव में देर रात बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार पड़ोसी की कच्ची दीवार टीन शेड पर गिरने से पांच लोग दब गए।

औरैया के अजीतमल क्षेत्र में बड़ा हादसा, कच्ची दीवार टीन शेड पर गिरने से पांच लोग घायल
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के अजीतमल के छीतापुर गांव में देर रात बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार पड़ोसी की कच्ची दीवार टीन शेड पर गिरने से पांच लोग दब गए।

तीन बच्चों समेत पति-पत्नी मलबे में दबकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर सीओ मनोज गंगवार और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। गंभीर घायल धीरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया। नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।