सरसों के खेत में 16 वर्षीय किशोर का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
एक 16 वर्षीय किशोर का शव सरसों के खेत में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। किशोर की निर्मम हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट —
एटा/जनमत न्यूज। जनपद एटा के निधौली कलां थाना क्षेत्र अंतर्गत जौहरपुर गांव में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 16 वर्षीय किशोर का शव सरसों के खेत में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। किशोर की निर्मम हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। खेत में शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया। क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में किशोर के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया है, ताकि घटनास्थल से साक्ष्य संकलित कर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाई जा सके। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और किशोर के परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
मृतक की पहचान धर्मेंद्र पुत्र नेम सिंह निवासी ग्राम जौहरपुर, थाना निधौली कलां के रूप में की गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में घटना को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।
मामले में क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है, जिसके बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
टैग : #एटा, #निधौलीकलां, #जौहरपुर, #किशोरकीमौत, #हत्या, #पुलिसजांच
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.