कुशीनगर एयरपोर्ट पर भाजपाइयों ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या आज कुशीनगर एयरपोर्ट पर उतरे। चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के जन्मोत्सव के भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे मौर्या का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कुशवाहा और मौर्य समाज के हजारों लोग कार्यक्रम स्थल पर उत्साह के साथ जुटे हैं।

लखनऊ (जनमत):उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या आज कुशीनगर एयरपोर्ट पर उतरे। चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के जन्मोत्सव के भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे मौर्या का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कुशवाहा और मौर्य समाज के हजारों लोग कार्यक्रम स्थल पर उत्साह के साथ जुटे हैं।
बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली पर दर्शन, फिर जनसभा एयरपोर्ट से निकलते ही केशव मौर्या ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ तथागत भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली का दर्शन किया। इसके बाद उनका काफिला पड़रौना नगर के बेलवाचुंगी भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के लिए रवाना हुआ। रास्ते में जगह-जगह समर्थकों ने उनका स्वागत किया। मुख्य आयोजन पड़रौना के जूनियर हाईस्कूल परिसर में होगा, जहां मौर्या विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
कुशवाहा समाज का जोश, BJP नेता भी साथ राष्ट्रीय कुशवाहा-शाक्य-सैनी-मौर्य महासभा भारत की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा नेता एनपी कुशवाहा भी मौजूद रहेंगे। सम्राट अशोक के जन्मोत्सव को लेकर कुशवाहा और मौर्य समाज में खासा उत्साह है। हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं। मंच सज चुका है और मौर्या के भाषण का इंतजार हो रहा है।