भूखंड पर जबरदस्ती कब्जा किए जाने को लेकर लोगों में भारी आक्रोश
जनपद के महाराजगंज कस्बे में भू माफियाओं द्वारा एक विवादित भूखंड पर जबरदस्ती कब्जा किए जाने को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।
रायबरेली/जनमत। जनपद के महाराजगंज कस्बे में भू माफियाओं द्वारा एक विवादित भूखंड पर जबरदस्ती कब्जा किए जाने को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। सोमवार को इस संबंध में पीड़ित अधिवक्ता ने नगर वासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी से मिलकर तत्काल अवैध अतिक्रमण को रोके जाने की मांग की। इस दौरान बछरावां से सपा विधायक श्याम सुंदर भारतीय भी मौके पर मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि विवादित भूखंड महाराजगंज न्याय पंचायत के अंतर्गत आती है। जिसे फरीद अहमद ने राजा चंदापुर से बैनामा लेकर काफी समय से नींव भरा रखी थी। वर्तमान में कुछ लोग जबरदस्ती ताकत का इस्तेमाल करते हुए अवैध कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। जिसे तत्काल रोके जाने और अभिलेखों के अनुसार न्यायसंगत कार्रवाई कर मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की गई है।

Janmat News 
