अलीगढ: AMU में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर धरना 16वें दिन भी जारी, प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे कैंपस

उप्र के अलीगढ जनपद स्थित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में देर रात हंगामा होने की खबर सामने आ रही। इस बीच प्रशासन धरना खत्म कराने पहुंचा।

अलीगढ: AMU में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर धरना 16वें दिन भी जारी, प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे कैंपस
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ जनपद स्थित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में देर रात हंगामा होने की खबर सामने आ रही। इस बीच प्रशासन धरना खत्म कराने पहुंचा।

बता दें कि छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर 16वें दिन भी छात्रों का धरना जारी है। छात्र नेता यासिर फहद 16 दिन से भूख हड़ताल पर हैं। धरना खत्म कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी कैंपस पहुंचे।

कैंपस के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान छात्रों ने जोरदार नारेबाजी शुरू की। अनूपशहर रोड साइड स्थित हॉस्टलों से छात्रों को धरना स्थल की ओर आने से रोका जा रहा है।

छात्राओं के हॉस्टलों के बाहर भी लगातार नारेबाजी हुई। बड़ी संख्या में छात्राएं हॉस्टल गेट पर जमा हैं। कैंपस में तनावपूर्ण माहौल है। स्थिति पर प्रशासन और पुलिस की नजर बनी हुई है।