आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद पहुंचे लखीमपुर खीरी, साधा भाजपा पर निशाना
उप्र के लखीमपुर खीरी जिले में आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद लखीमपुर खीरी के बिलोबी मेमोरियल हॉल में जनसभा को संबोधित किया।
लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के लखीमपुर खीरी जिले में आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद लखीमपुर खीरी के बिलोबी मेमोरियल हॉल में जनसभा को संबोधित किया।
अपने तय समय 1:30 पर पहुंच कर 2021 में तिकुनिया में किसान आंदोलन के दौरान किसने की हत्या को लेकर एक बड़ा बयान मंच के माध्यम से दिया। चंद्रशेखर आजाद को सुनने देखने के लिए हजारों की तादाद में लोग पहुंचे।
मंच से उन्होंने बीते दिनों हुए थप्पड़ कांड को दोहराते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग सिर्फ दिखावा करके जनता को सपने दिखाते है उन्होंने 2027 के चुनावी विगुल को बजाते हुए कार्यकर्ताओं को सरकार बनाने के लिए कहा।

Janmat News 
