मिर्जापुर: रहस्यमय हालात में मिला ट्रक चालक का शव, परिजनों का फूटा गुस्सा; बवाल और चक्का जाम

उप्र के मिर्जापुर जनपद की देहात कोतवाली की करनपुर चौकी क्षेत्र में ट्रक चालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महाराष्ट्र से टायर लादकर पटना जा रहे चालक से चार दिनों से परिजनों की बात नहीं हो रही थी.

मिर्जापुर: रहस्यमय हालात में मिला ट्रक चालक का शव, परिजनों का फूटा गुस्सा; बवाल और चक्का जाम
Published By- Diwaker Mishra

मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट

मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्जापुर जनपद की देहात कोतवाली की करनपुर चौकी क्षेत्र में ट्रक चालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महाराष्ट्र से टायर लादकर पटना जा रहे चालक से चार दिनों से परिजनों की बात नहीं हो रही थी, जिसके बाद अचानक शव मिलने की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।

शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचते ही परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया और चक्का जाम कर दिया। परिजन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।

परिजनों ने यह भी बताया कि मृतक के पिता की भी पूर्व में हत्या हो चुकी है, जिससे मामले को लेकर संदेह और गहरा गया है। हंगामे और चक्का जाम की सूचना पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।

ट्रक चालक की मौत हादसा, आत्महत्या या हत्या?—अब जांच के बाद ही खुलेगा मौत का राज।