'खड़े होने में थोड़ी दिक्कत हो रही है', KBC के सेट पर फिसला बिग बी का पैर; दी हेल्थ अपडेट
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति 18 के सेट पर हादसा होने की खबर है। बिग बी को शूटिंग के दौरान काफी चोट आई, जिससे उनके फैंस काफी परेशान हो गए। अभिनेता ने अब अपने फैंस को हेल्थ अपडेट दी है।
मुंबई/जनमत न्यूज़। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति 18 के सेट पर हादसा होने की खबर है। बिग बी को शूटिंग के दौरान काफी चोट आई, जिससे उनके फैंस काफी परेशान हो गए। अभिनेता ने अब अपने फैंस को हेल्थ अपडेट दी है।
केबीसी 18 के सेट पर फिसला पैर
अमिताभ बच्चन ने अपने स्वास्थ्य पर अपटेड देते हुए बताया कि बीते दिन उन्होंने बैठकर ही अपने शो की ओपनिंग की। एक्टर बोले, "आम तौर पर मैं सेंटर में खड़े होकर अपने शो का मोनोलॉग बोलता हूं, लेकिन आज मुझे घुटने में चोट लग गई है। बीते दिन शूट के दौरान, मैं गिर गया था और मेरे घुटने पर कई चोटें आईं।
इस दौरान अभिनेता ने अपने घुटने की तरफ इशारा करते हुए इंजरी के बारे में बताया। जब बिग बी स्टूडियो से बाहर आ रहे थे उस दौरान वह थोड़ा लड़खड़ा रहे थे, जिसे देखकर फैंस थोड़े चिंतित हो गए थे।
हालांकि, सदी के महानायक ने फैंस की चिंता को समझते हुए उन्हें हेल्थ अपडेट दिया और बताया कि यह कुछ बहुत ज्यादा सीरियस इंजरी नहीं है। वह कंटेस्टेंट से बात करते हुए खड़े रहेंगे। बस शुरुआत में जब चोट लगी तो उन्होंने बैठकर ओपनिंग की, क्योंकि उन्हें थोड़ा असहज महसूस हो रहा था।



