Aaj Ka Rashifal 4 November 2025: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल
आज का राशिफल 4 नवंबर 2025: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। प्रेम, स्वास्थ्य और करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण ज्योतिषीय सलाह।
Aaj Ka Rashifal 4 November 2025: आज 4 नवंबर 2025 दिन मंगलवार, ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है, जबकि कुछ को थोड़ी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह में, सूर्य व शुक्र तुला में, बुध व मंगल वृश्चिक में, राहु कुंभ में और शाम तक शनि-चंद्रमा का योग मीन से मेष राशि में प्रवेश करेगा। जानें क्या कहती हैं आपकी राशि आज के दिन…
मेष राशि (Aries)
दिन के कुछ घंटे चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक दबाव रह सकता है, लेकिन व्यापार और प्रेम-संतान से जुड़े मामलों में संतुलन बना रहेगा। उपाय: नीली वस्तु का दान करें।
वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा। खर्चे और अज्ञात भय के कारण मन थोड़ा विचलित हो सकता है। सिरदर्द की शिकायत भी रह सकती है। उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।
मिथुन राशि (Gemini)
शाम तक परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। प्रेम और व्यापार दोनों ही क्षेत्र में सफलता मिलेगी।उपाय: नीली वस्तु अपने पास रखें।
कर्क राशि (Cancer)
आने वाला समय मंगलमय होगा। लगे रहिए, शाम के बाद सब कुछ बेहतर महसूस होगा। उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि (Leo)
हालात अभी भी थोड़ा प्रतिकूल हैं। स्थिरता से काम लें। प्रेम और व्यापार के मामले में सफलता मिलेगी। उपाय: पीली वस्तु साथ रखें।
कन्या राशि (Virgo)
मिला-जुला दिन रहेगा। हर क्षेत्र में औसत प्रदर्शन का योग है। उपाय: लाल वस्तु दान करें।
तुला राशि (Libra)
समय अनुकूल होता जा रहा है। नौकरी-चाकरी और दांपत्य जीवन में सुधर होगा। उपाय: लाल वस्तु दान करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा पर प्रेम और व्यापार में सुधार देखने को मिलेगा। उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
धनु राशि (Sagittarius)
कलह से बचें। भावुकता में निर्णय लेने से बचें। उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि (Capricorn)
व्यापारिक मोर्चे पर सफलता मिलेगी। प्रियजनों से सहयोग मिलेगा। शाम के बाद स्थिति और भी बेहतर होगी। उपाय: काली माता की उपासना करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
दोस्तों और परिचितों से सहायता मिलेगी। व्यापार पहले से बेहतर होगा। उपाय: लाल वस्तु का दान करें।
मीन राशि (Pisces)
शाम के बाद शुभ समाचार मिलेंगे। परिवार में वृद्धि के योग हैं। उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

Janmat News 
