अमेठी में बाबा महावीर दास मंदिर को पर्यटन स्थल का रूप देने की कवायद, सुविधाओं का विस्तार

उप्र के अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना विकास क्षेत्र के ग्राम नारा स्थित बाबा महावीर दास मंदिर को पर्यटन विभाग की परियोजना के तहत नया स्वरूप दिया जा रहा है।

अमेठी में बाबा महावीर दास मंदिर को पर्यटन स्थल का रूप देने की कवायद, सुविधाओं का विस्तार
Published By- Diwaker Mishra

अमेठी से राम मिश्रा की रिपोर्ट

अमेठी/जनमत न्यूज़। उप्र के अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना विकास क्षेत्र के ग्राम नारा स्थित बाबा महावीर दास मंदिर को पर्यटन विभाग की परियोजना के तहत नया स्वरूप दिया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 96.41 लाख रुपये की लागत से चल रहे पर्यटन विकास कार्य से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

पर्यटन विभाग के अनुसार परियोजना का कार्य नौ अप्रैल से शुरू हुआ था और इसे अगले वर्ष अप्रैल तक पूरा किए जाने का लक्ष्य है। परियोजना प्रबंधक देवव्रत पवार के अनुसार मंदिर परिसर में चबूतरे का कार्य पूरा हो चुका है,जबकि गजेबो, पेयजल व्यवस्था और यात्री हाल के नवीनीकरण का कार्य प्रगति पर है।

गजेबो के निर्माण से श्रद्धालुओं को धूप और बारिश से राहत मिलेगी। वहीं यात्री हाल के नवीनीकरण से श्रद्धालुओं के ठहरने और विश्राम की सुविधा बेहतर होगी।पेयजल व्यवस्था के बाद मंदिर परिसर में स्वच्छ पेयजल भी उपलब्ध कराया जा सकेगा।

बाबा महावीर दास मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है।पर्यटन विभाग की इस परियोजना से मंदिर परिसर में बुनियादी सुविधाओं के साथ स्वच्छता और व्यवस्थित वातावरण विकसित होने की उम्मीद है।इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।