धनतेरस पर बलरामपुर पुलिस का बड़ा तोहफा, 156 लोगों को सौंपे उनके खोये हुए मोबाइल

दीपावली से ठीक पहले धनतेरस के दिन उप्र की बलरामपुर पुलिस ने 156 परिवारों को ऐसा तोहफा दिया, जिसकी उन्हें लंबे समय से उम्मीद थी। किसी का मोबाइल चोरी हो गया था तो किसी का फोन कहीं गुम हो गया था।

धनतेरस पर बलरामपुर पुलिस का बड़ा तोहफा, 156 लोगों को सौंपे उनके खोये हुए मोबाइल
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट 

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। दीपावली से ठीक पहले धनतेरस के दिन उप्र की बलरामपुर पुलिस ने 156 परिवारों को ऐसा तोहफा दिया, जिसकी उन्हें लंबे समय से उम्मीद थी। किसी का मोबाइल चोरी हो गया था तो किसी का फोन कहीं गुम हो गया था।

मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ चुके लोगों के चेहरे उस समय खिल उठे, जब पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके खोए हुए स्मार्टफोन उन्हें वापस सौंपे।

अपना मोबाइल हाथ में आते ही लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। किसी के लिए यह आर्थिक राहत थी तो किसी के लिए मोबाइल में सुरक्षित जरूरी डेटा और यादों की वापसी।