अमरिया सीएचसी की बदहाल व्यवस्था, महीनों से खराब पड़ी एक्सरे मशीन, मरीज परेशान
स्थानीय लोगों और मरीजों के अनुसार अमरिया सीएचसी में न तो पीने के लिए स्वच्छ और ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था है और न ही साफ-सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
पीलीभीत से प्रेमदेव पाठक की रिपोर्ट —
पीलीभीत / जनमत न्यूज। उत्तर प्रदेश सरकार जहां स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे कर रही है, वहीं पीलीभीत जिले की तहसील अमरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही हैं। अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों और मरीजों के अनुसार अमरिया सीएचसी में न तो पीने के लिए स्वच्छ और ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था है और न ही साफ-सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है। उमस भरी गर्मी में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन अस्पताल परिसर में बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं।
सबसे बड़ी समस्या अस्पताल की एक्सरे मशीन को लेकर सामने आई है। मरीजों का कहना है कि सीएचसी में लगी एक्सरे मशीन कई महीनों से खराब पड़ी हुई है, जिसके चलते उन्हें मजबूरन प्राइवेट सेंटरों पर जाकर एक्सरे कराना पड़ रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को इससे अतिरिक्त खर्च और परेशानी उठानी पड़ रही है।
मीडिया द्वारा मरीजों से बातचीत में यह भी सामने आया कि अस्पताल में दंत चिकित्सक अपने कक्ष में मौजूद नहीं मिले। इससे मरीजों में नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में सुविधाएं न मिलने से उन्हें निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने स्वास्थ्य विभाग से जल्द व्यवस्था सुधारने, एक्सरे मशीन को ठीक कराने और अस्पताल में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस ओर कब तक ध्यान देता है और मरीजों को राहत मिल पाती है या नहीं।

Janmat News Jan 30, 2026
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 13
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.