एटा: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला विवाहिता का शव, इलाके में सनसनी; मौके पर पहुंची पुलिस

उप्र के एटा जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र के हतसारी बिल्सड मार्ग पर शहतूत के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव लटका मिला है।

एटा: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला विवाहिता का शव, इलाके में सनसनी; मौके पर पहुंची पुलिस
Published By- Diwaker Mishra

एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट

एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र के हतसारी बिल्सड मार्ग पर शहतूत के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव लटका मिला है। सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए निकले तो महिला का शव पेड़ पर लटका देखा।

गांव के लोगों ने सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

मृत महिला की पहचान चांदनी पत्नी तपन उम्र 25 निवासी हतसारी के रूप में हुई हैं। सूचना के बाद थाना प्रभारी अलीगंज राजकुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं जिन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अलीगंज थाना क्षेत्र के विल्सर मार्ग पर गांव निकलते ही एक समर्सिबल पर लगा हुआ है। शहतूत के पेड़ पर लगभग 25 वर्षीय महिला का मृत अवस्था मे शव जब ग्रामीणों ने लटका देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फिलहाल घटना स्थल पर गांव बालों का तांता लगा हुआ।

महिला के पिता मलखान सिंह निवासी नगला हर नगर जनपद मैनपुरी ने पहचान की है उन्होंने बताया कि करीब 3 वर्ष पूर्व उन्होंने हतसारी के रहने वाले एक युवक के साथ अपनी बेटी का हिंदू रीति रिवाज के तहत विवाह किया था।

विवाहिता के पिता मलखान सिंह ने बताया कि उनके समधी का सुबह फोन गया था कि आपकी बेटी घर से निकल गई है। पेड़ पर मैं मृत अवस्था में लटकी मिली है। किसी भी तरीके का कोई विवाद नहीं है। तीन दिन पहले ही मैं घूमने आया था।