LLB छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज, CM योगी ने लिया संज्ञान – सीओ हटाए गए, जांच के आदेश
रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में LLB कोर्स की मान्यता विवाद पर छात्रों और ABVP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। CM योगी ने घटना का संज्ञान लेकर अधिकारियों पर कार्रवाई की। पूरी खबर पढ़ें।

लखनऊ/बाराबंकी। राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी में रामस्वरूप यूनिवर्सिटी के बाहर सोमवार को बड़ा बवाल हो गया। LLB कोर्स की मान्यता रद्द होने के बावजूद एडमिशन लेने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और ABVP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस घटना में 25 से ज्यादा छात्र और कार्यकर्ता घायल हो गए।
घटना के बाद छात्रों और ABVP कार्यकर्ताओं ने अस्पताल और डीएम आवास पर जमकर हंगामा किया। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ देर रात तक नारेबाजी होती रही।
रामस्वरूप यूनिवर्सिटी बाराबंकी में LLB कोर्स की मान्यता रद्द कर दी गई थी। इसके बावजूद यूनिवर्सिटी ने छात्रों से एडमिशन लिया। जब इस मामले का विरोध करने के लिए छात्रों और ABVP कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन किया, तो पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए बल प्रयोग किया।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस कार्रवाई में कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
सीएम योगी ने लिया संज्ञान : घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया। सीएम ने लाठीचार्ज की घटना पर नाराजगी जताते हुए: सीओ को हटाने का आदेश दिया साथ ही मंडलायुक्त अयोध्या को जांच के आदेश दिए आपको बतादें कि आईजी अयोध्या और मंडलायुक्त घटना की जांच करेंगे इसके साथ ही शाम तक रिपोर्ट मांगी गई इसके अलावा मुख्यमंत्री ने डिग्री की वैधता की जांच के भी निर्देश दिए।
लाठीचार्ज के बाद हालात बिगड़ गए। नाराज छात्र और ABVP कार्यकर्ता देर रात अस्पताल और डीएम आवास पर पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। फिलहाल पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।