चंदौली में बोले कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर- पीडीए का मतलब पीट देगा अहीर

उप्र के चंदौली जनपद में आयोजित महाराज भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती के कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पहुंचे।

चंदौली में बोले कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर- पीडीए का मतलब पीट देगा अहीर
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में आयोजित महाराज भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती के कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पहुंचे।

उन्होंने मंच से सपा, कांग्रेस तथा बसपा पर निशाना साधा। इस दौरान ओमप्रकाश राजभर ने कहा पीडीए का मतलब पीट देगा अहीर, अब हमको पढ़ा रहे पाठ, 16 दूनी आठ हम पढ़ाएंगे 16 दूनी 32।

मंच से उन्होंने कहा मै बड़ा बेहया नेता। बोले - विधानसभा चुनाव में ओमप्रकाश राजभर का डर अखिलेश को सता रहा है। जब उनके साथ जयंत चौधरी, पल्लवी पटेल और मै था तो 2022 में 125 सीट आई थी, अब नहीं आएगी।

आनंद भदौरिया के सीएम योगी को अखिलेश के भूत सताने वाले बयान पर भी उन्होंने जमकर निशाना साधा। जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर बोले उसमें अराजक तत्व घुस गए थे।