संभल में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्र की मौत; बुजुर्ग गंभीर घायल

उप्र के संभल जनपद में दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है। हादसे में  तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बीए के छात्र की मौत हो गई जबकि साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।

संभल में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्र की मौत; बुजुर्ग गंभीर घायल
Published By- Diwaker Mishra

संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट

संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद में दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है। हादसे में  तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बीए के छात्र की मौत हो गई जबकि साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दरअसल तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक और साइकिल सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बीए के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार छात्र और साइकिल सवार बुजुर्ग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को निजी वाहन से अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां डॉक्टरों ने बीए के छात्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, साइकिल सवार बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है। छात्र की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पूरा मामला जुनावई थाना क्षेत्र के सराय ब्राह्मण पुलिया के पास मेरठ-बदायूं हाईवे का है, जहां यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।