संभल में गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन को लेकर भव्य कार्यक्रम आयोजित, नेताओं ने बताया विकास की रीढ़
उप्र के संभल जनपद में गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन को लेकर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति समेत भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट
संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद में गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन को लेकर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति समेत भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस मौके पर गंगा एक्सप्रेस-वे को प्रदेश के विकास की रीढ़ बताया गया।
संभल में आयोजित गंगा एक्सप्रेस-वे उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता जुटे। कार्यक्रम में पहुंचे प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे प्रदेश की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है।
करीब 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वी हिस्से से जोड़ेगा, जिससे यात्रा का समय काफी कम होगा। साथ ही व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
नेताओं ने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे के जरिए संभल सहित आसपास के जिलों को सीधा फायदा मिलेगा और क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान मंच से सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया गया और जनता को इस परियोजना के महत्व के बारे में बताया गया। स्थानीय लोगों में भी इस एक्सप्रेस-वे को लेकर उत्साह देखने को मिला, और इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
वहीं संभल की जनता का कहना है कि जो कोई सरकार नहीं कर पाई वो प्रदेश में योगी सरकार और केंद्र में मोदी सरकार ने करके दिखाया है। इस एक्सप्रेस वे की मदद से जनता को बहुत फायदा मिलेगा।
जो सफर पहले 12 से 14 घंटे में पूरा होता था अब उसका समय घट जाएगा। दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। भारी ट्रैफिक से भी निजात मिलेगी।

Janmat News 
