उरई: मान्यता प्राप्त दलों की SIR संबंधी आपत्ति निस्तारण को लेकर डीएम ने बुलाई बैठक

उप्र के उरई जनपद के जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आहूत की है।

उरई: मान्यता प्राप्त दलों की SIR संबंधी आपत्ति निस्तारण को लेकर डीएम ने बुलाई बैठक
Published By- Diwaker Mishra

उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट

उरई/जनमत न्यूज़। उप्र के उरई जनपद के जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल आम आदमी पार्टी/बहुजन समाज पार्टी/भारतीय जनता पार्टी /कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया(मार्कसिस्ट) इंडियन नेशनल कांग्रेस/नेशनल पीपुल्स पार्टी और मान्यताप्राप्त राज्यीय दल समाजवादी पार्टी एवं अपना दल (सोनेलाल) को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 दावे एवं आपत्तियों की प्राप्ति एवं नोटिस सुनवाई के संबंध में आयोजित बैठक के संबंध में बताया कि  आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में सम्प्रति चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के दृष्टिगत प्राप्त हो रहे दावे एवं आपत्तियों एवं नोटिस सुनवाई के संबंध में अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में दिनांक 27.02.2026 को अपराह्न 02:00 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, उरई में समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आहूत की गयी है।

अतः अनुरोध है कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के संबंध में दिनांक 27.02.2026 को अपराह्न 02:00 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, उरई में आयोजित बैठक में समय से प्रतिभाग करने का कष्ट करें।